Qutub Ansari / Tue, Mar 19, 2024 / Post views : 96
(संतोष मिश्रा)
बहराइच। प्री प्राईमरी शिक्षा से सम्बंधित 52 सप्ताह के गतिविधि पर आधारित मैनुअल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्तियो के क्षमता समवर्द्धन हेतु तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला ब्लाक संसाधन केंद्र पयागपुर मे मंगलवार को प्रातः10बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी पयागपुर के दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारम्भ हुआ। सरस्वती वन्दना के बाद सर्व प्रथम सभी प्रतिभागियो का रजिस्ट्रेशन करके स्टेशनरी दिया गया। सन्दर्भदाता व मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से चर्चा किया गया। दूसरे सन्दर्भ दाता राजेन्द्र नाथ शर्मा 03से 04आयुवर्ग, 04से 05आयुवर्ग, 05से 06आयुवर्ग के बच्चो को 52 सप्ताह के कार्य योजना पर कार्य करने पर प्रतिभागियो से चर्चा किया। इस कार्यक्रम मे तीसरे सन्दर्भ दाता रवीन्द्र मिश्र ने अपना विचार रखा। बाल विकास परियोजना से मुख्यसेविका शिवकुमारी सिह, ममता तिवारी, नीरज सिह व सावित्री देवी ने भी केन्द्रो पर प्राप्त चार्ट, पोस्टर के उपयोग पर विस्तार से चर्चा किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में बीना सिंह, आशा त्रिपाठी, मृणालिनी शुक्ला, ममता अनीता, रीमा, पूनम देवी आदि कार्यकत्रिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन