Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 106
नानपारा /बहराइच l प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को नगर के श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई तथा खाटू श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती के दरबार को अलौकिक फूलों से श्रृंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर की ओर से फागुन महोत्सव एवं निशान यात्रा निकाली गई जो नगर के विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर निशान को प्रभु भोलेनाथ से स्पर्श कराकर पुनः खाटू श्याम प्रभु मंदिर पहुंचकर खाटू श्याम को निशाना अर्पित किया गया यात्रा में श्याम भक्त हाथों में श्याम नाम का पताखा लिए भजनों की धुन पर झूमते गाते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे यात्रा में श्याम प्रभु के जयकारों के श्याम प्रभु का गुणगान कर रहे थे l श्याम नाम के पटाखा हाथों में लहराते हुए भक्ति भाव विभोर होकर बाबा को अपनी श्रद्धा आस्था प्रकट कर रहे थे निशान यात्रा नगर के श्री विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचकर निशान प्रभु को स्पर्श कर कर पुणे खाटू श्याम प्रभु के दरबार में पहुंची जहां पर श्याम भक्तों ने अपने निशान खाटू श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित किए। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन