( शुभम मिश्रा )
बमियारी/बहराइच l बमियारी गांव में स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूजन अर्चन कर बड़े धूमधाम से मनाया। मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर प्रेम प्रकाश तिवारी ने महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य सीओ कैसरगंज रूपेंद्र गौड़ को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दया शंकर मिश्र ने बताया की सनातन धर्म के लिए महाशिवरात्रि एक विशेष त्योहार है जिसके संबंध में धार्मिक ग्रंथों में कई कथाएं प्रचलित है। भक्तगण इस पर्व को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह उत्सव (मिलन) के रूप में मनाते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान खतरनाक विष जब निकला तब संसार की रक्षा हेतु भगवान शिव ने उस हलाहल विष का पान कर अपने कंठ में ग्रहण कर लिया लेकिन विष के प्रभाव से पीड़ित हो गए, तब देवताओं ने पीड़ा शांत करने के लिए पूरी रात संगीत और नृत्य से भगवान शिव को जगाए रखा जिससे पीड़ा खत्म हुई अतः इसी रात्रि को महाशिवरात्रि की मान्यता है। विषपान के कारण भगवान भोलेनाथ का कण्ठ नीला हो जाने से भगवान नीलकंठ भी कहा जाने लगा। इस महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित दयाशंकर मिश्र, सीओ कैसरगंज रूपेंद्र गौड़, थानाध्यक्ष फखरपुर करुणाकर पांडेय, ट्रस्ट मैनेजर प्रेम प्रकाश तिवारी, जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल पंडित शुभम मिश्र, लेखपाल बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र, हरिशरण, संतोष, ननकऊ, रमन, शिवम मिश्र, अमर शुक्ला गौ रक्षा प्रमुख, विजयानन्द शास्त्री,बासुदेव,सुबास, अरविंद,सचिन,लवकुश,अभिषेक आदि भक्तगणों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया।