( फैजान )
कैसरगंज/बहराइच l माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी में चल रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को रात्रि मे आयोजित दीप महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि कथा व्यास पंडित श्याम बिहारी दुबे ने दीप यज्ञ के महत्व को बताते हुए कहा कि मनुष्य के अंतर्मन में अज्ञानता व अंधकार को हटाना और ज्ञान के दीप को प्रकाशित करना ही दीप यज्ञ है l दीपक ज्ञान का प्रतीक है , इससे हमारा पूरा तन मन अवलोकित होता है, एवं जीवन की सार्थकता इसी में निहित है। व्यास जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने कहा था कि 21 वी सदी नवयुग चेतना की सदी होगी और भारतीय राष्ट्रीय सनातन संस्कृति का पुनर्स्थापन के साथ राष्ट्र जागरण का विस्तार होगा।कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष त्रिपाठी विधायक को माला पहनाकर एवं गायत्री साहित्य भेंट कर दुबे जी ने अपना स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया l इस अवसर पर आश्रम व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा, मानसिंह, जयप्रकाश वर्मा, श्रीनाथ शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, संदीप मिश्रा, मनीराम वर्मा, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी , मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रधान वेद प्रकाश सिंह, अजय सिंह, एसपी त्रिपाठी, डा० गिरधारी लाल वर्मा, रामकुमार श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र जायसवाल, रामकुमार बाजपेई, खुशहाल चौधरी, आकाश चौधरी, विपिन कुमार वर्मा सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।