Qutub Ansari / Thu, Mar 21, 2024 / Post views : 95
कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज के कद्दावर नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता गुरुवार सुबह घर से निकले, 500 मीटर की दूरी पर बस स्टाप पर पहुंचते ही कुछ हमलावरों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर अचानक से हमला बोल दिया, साथ ही अन्य साथी हमलावरों ने उनके काले रंग की इनोवा वाहन में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर अचानक से हुए इस हमले के बाद आसपास के लोगों व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों को घटनास्थल की तरफ आता देख वह सभी हमलावर नाटकीय तरीके से चंद कदम की दूरी पर स्थित थाने की ओर जान बचाने की गुहार लगाते हुए भागे, सभी हमलावरों ने स्वयं को कोतवाली कैसरगंज में पुलिस के सामने सरेंडर कर स्वयं पर हमला होने व स्वयं की जान बचाने की गुहार लगाने लगे । घटना के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमले की खबर पूरे कैसरगंज में जंगल में आग की तरह फैल गई l इसके बाद नेता विजय कुमार सिंह पर प्राण घातक हमले की बात सुनते ही क्षेत्रवासी व समर्थक ने सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सैकड़ों की संख्या में भीड़ पुलिस क्षेत्राधिकारी व उससे सटे हुए कैसरगंज कोतवाली में पहुंचते ही घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद तत्काल थाना कोतवाली प्रभारी राजनाथ सिंह ने हमलावर महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अजीत, ऋषि सिंह, लोकेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पीड़ित वादी की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 0091/2024 धारा 307, 392, 427 व 506 आई.पी.सी. में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन