( फैजान )कैसरगंज/बहराइच। शुक्रवार फखरपुर ब्लॉक सभागार में होली समिति अध्यक्ष पेशकार यादव द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई l गोष्ठी में पहुंचे मुख्य अतिथि आर एस एस जिला प्रचारक अजय कुमार व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे l मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया आप सभी लोग अपने गांव स्तर तक ग्रामीणों को इस बात से अवगत कराए की कोई भी गलत केमिकल युक्त रंग से होली ना खेल जो हमारी पौराणिक होली है, जिसमें फूलों से हल्दी चंदन से होली की प्रथा चलती आ रही है।जैसे अबीर गुलाल व फूलों की होली खेले नशा बिल्कुल ना करें l जिससे कि परिजनों को कष्ट पहुंचे l खण्डविकास अधिकारी ने बताया रंगों की होली में आपसी भाई चारे को कताई खराब न करे l त्यौहार को त्यौहार की तरह ही मनाए, जिसे रंगों से परहेज हो उसे कताई रंग न लगाए, जिससे भाईचारा खराब हो। तत्पश्चात अम्बिका वर्मा पेशकार यादव व वरुण शुक्ला ने होली के महत्व की बारे में जानकारी दी और लोगो से आग्रह की की अपने अपने क्षेत्र में होली पर नरसिंह यात्रा निकाले। इस मौके पर अम्बिका वर्मा पेशकार यादव, विजय बहादुर सिंह, विनय उपाध्याय, सीता राम पांडेय, वरुण शुक्ला, मान सिंह , चन्द्रिका प्रसाद, शिवम गौड़, घनस्याम, अमरजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।