मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल( संतोष मिश्रा )बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एव रोकथाम तस्करी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के निर्देशन में गुरुवार को उप निरीक्षक विजय कुमार मय हमराही कर्मचारीगण व एसएसबी टीम के साथ रूपइडीहा चेक पोस्ट से दौरान चेकिंग एक नफर महिला अभियुक्ता सयपुरा बुधा पुत्री मन बहादुर बुधा निवासी वार्ड न 09 कोल जिला रुकुम राष्ट्रा नेपाल उम्र करीब 37 वर्ष को 07 किलो 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार महिला अभियुक्ता को जेल भेज दिया गया।