( रईस खान )
मिहीपुरवा/बहराइच l भारत नेपाल सीमा पर दो देशों के द्वारा एकत्र नागरिकों ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर एक सराहनीय पहल की है l इस कार्यक्रम के आयोजन सीमा जागरण मंच भारत की ओर से जिला महामंत्री योगेंद्र मौर्य के नेतृत्व में भारत एवं नेपाल के नागरिकों ने सीमा क्षेत्र लौकाही बाडर पर एकत्र होकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद तथा एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार को आपसी भाईचारे को कायम रखना तथा एक दूसरे के सुख-दुख में काम आने के लिए लोगों ने मित्रता के तहत कार्यक्रम को आयोजित किया था l कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णानंद शुक्ला एवं राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा महाराणा प्रताप एवं महाराजाधिराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नेपाल से पधारे अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर स्वागत किया महोत्सव में दोनों देशों के कलाकारों का पारंपरिक होली गीत थारू नृत्य संस्कृत गीत एवं नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों ने आनंद उठाया कार्यक्रम में भारत के बलाई गांव क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया तथा इसी क्रम में दोनों देशों के ओर से उपस्थित संगठन एवं देश के लोगों को सम्मानित किया गया तथा एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का त्यौहार मना कर होली मिलन समारोह संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम राजेंद्र यादव अधिवक्ता कृष्णानंद शुक्ला बाबूलाल शर्मा, सोमवर्धन पांडे, सुरेश वर्मा, दिलीप वर्मा, श्रवण कुमार मद्धेशिया ,अनिल कुशवाहा, तीरथ राम नवीन सिंह, अनिल गुप्ता हेमराज वर्मा, संदीप सिंह तथा भारत एवं नेपाल देश के सैकड़ों महिला पुरुष नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री सीमा जागरण मंच के योगेंद्र मौर्य ने सभी उपस्थित लोगों से आवाहन किया कि आपसी भाईचारा एवं दोनों देश में एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने की यह पहल है इसी तरह के कार्यक्रम लगातार सीमा क्षेत्र पर होते रहेंगे जिससे आपसी भाईचारा एवं दोनों देशों की रोटी -बेटी का व्यवहार बना रहे।