Qutub Ansari / Sun, Mar 24, 2024 / Post views : 105
फखरपुर/बहराइच l होली के त्योहार,रमजान एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सीओ कैसरगंज रूपेंद्र कुमार गौड़ व गंडारा चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार मिश्रा व समस्त स्टॉफ फोर्स के साथ गंडारा में होलिका दहन के स्थान पर व एरिया डोमिनेशन में पैदल गस्त कर भ्रमण किया। सीओ ने आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की।सीओ ने बताया कि फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा व आदर्श चुनाव को सकुशलता से सम्पन्न कराने के लिए अस्वस्थ किया गया है l उन्होंने बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है अगर कोई अराजक तत्व किसी भी प्रकार को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन