( सिराज अली कादरी )कैसरगंज/बहराइच l पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेंद्र कुमार गौड़ व बीएसएफ जवानों के साथ थाना हुजूरपुर के तमाम संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया, साथ ही साथ हुजूरपुर के हिस्ट्रीशीटर के घर जाकर शांतिपूर्वक वार्ता भी की और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर किसी ने दंगा भड़काने की कोशिश की या माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं है l पुलिस और प्रशासन उन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं l दंगाइयों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा और हिस्ट्री सीटर के घर जाकर शांतिपूर्ण वार्ता की और आगामी लोकसभा चुनाव होली व ईद के पर्व में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए कहा और अगर किसी ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया तो उसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा उनके लिए सलाखें तैयार है l