( सिराज अली )कैसरगंज/बहराइच l आगामी लोकसभा के मद्दे नजर कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील बूथों का निरीक्षण पुलिस और प्रशासन ने तेज कर दिया है l आज फखरपुर के ग्राम कुंदासपारा के तमाम संवेदनशील बूथों का पुलिस क्षेत्रा अधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ व एसडीएम ने भ्रमण किया l अधिकारियों ने सख्त हिदायत दिया है, कि किसी भी बूथ पर कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है और संवेदनशील बूथों पर फोटो ग्राफी के साथ-साथ वीडियो ग्राफी की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी माहौल को खराब ना कर सके l लोग बिना भय के साथ शत प्रतिशत मतदान करें l पुलिस प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने के साथ-साथ जो लोग दंगा भड़काने का काम करते हैं, उन पर अपनी नजर रखे हुए हैं l ऐसे दंगाइयों को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी l