(संतोष मिश्रा)बहराइच। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त 100 बच्चों का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के लिए रवाना हुआ। थानाध्यक्ष रिसिया प्रदीप कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी रिसिया रणजीत कुमार ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने तथा विद्यालयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया है। शैक्षिक भ्रमण के सफल आयोजन में एआरपी देव व्रत श्रीवास्तव, श्यामपाल सिंह, सत्य प्रकाश यादव, जनक राम वर्मा शिक्षक प्रमोद कुमार चंद्रबली प्रसाद, कमलेश मिश्रा, ठाकुर प्रसाद, नितीश कुमार, अरुण कुमार सुमन, योगिता मिश्रा, दीपांजलि, प्राची कटियार, शिप्रा श्रीवास्तव, प्रिया राव आदि का सराहनीय योगदान रहा।