Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: प्रबंधन समिति का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण को पहनाया अमली जामा

Qutub Ansari / Sat, Mar 30, 2024 / Post views : 99

Share:
( अशोक सोनी )

जरवल/बहराइच। शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद के विकास खण्ड जरवल के परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जरवल ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के विकास और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी जरवल अमन वर्मा रहे। आयोजक बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह ने मौजूद सदस्यों से परिषदीय विद्यालयों में गठित प्रबन्ध समिति के मूल कार्यों, तथा दायित्वों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय विकास की योजनाएं बनाकर विभाग द्वारा जारी धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह भी दी।मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने सुझाव देते हुए कहा कि विद्यालय समिति के लिए गांव से समुदाय के निष्ठावान और उत्साही सदस्यों को समिति में शामिल किया जाए इसका विद्यालय की कार्य प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जहां समुदाय द्वारा एकजुट होकर विद्यालय में सीखने की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास हो रहा हैं वहां पर विद्यालयों की तस्वीर बदल गई है। जब तक एसएमसी के सदस्य अपने कार्य और दायित्व के प्रति सक्रिय नहीं होंगे तब तक विद्यालय के बच्चे कक्षा के लर्निंग आउटकम को प्राप्त करने में सफल नहीं हो सकेंगे। इससे पहले प्रशिक्षण सन्दर्भदाता एआरपी कल्पना मिश्र, मो० अहमद, रियाज अहमद, अब्दुल मोमिन द्वारा प्रतिभागियों को एक अप्रैल से शुरू होने वाले नये सत्र में 6 से 14 आयु वर्ष के सभी बालक बालिकाओं के शतप्रतिशत नामांकन व उनकी रोजाना उपस्थिति सुनिश्चित करना, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन कराने, अध्यापक अभिभावक की मासिक बैठक में बच्चों की उपस्थिति एवं सीखने की प्रगति के बारे में जानकारी, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने समेत विद्यालय की संपत्ति की देखरेख आदि सुनिश्चित कराने का कर्तव्यबोध कराया गया। प्रशिक्षण समाप्ति पर सदस्यों को समिति के कार्य, अधिकार व दायित्व सम्बन्धी हस्तपुस्तिका जनपहल वितरित की गयी। इस अवसर पर आसिफ अली, अलीम अहमद, अब्दुल सलाम, आरिफ हाशमी, मनीष मौर्य, स्नेहलता सिंह, रीता सिंह, सविता सिंह, सन्तोष वर्मा, कुसुम यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें