Qutub Ansari / Sun, Mar 17, 2024 / Post views : 93
बहराइच। बीते रविवार को सर्राफा व्यापारियों की एक बैठक धनीराम गली में संरक्षक संगम लाल रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता सर्राफा व्यापार कमेटी रजिस्टर्ड के महामंत्री आनंद रस्तोगी ने की। बैठक में आज कृपाशंकर सोनी, घनश्याम सोनी, विक्की सोनी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सर्राफा व्यापार कमेटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सर्राफा व्यापारियों की एकता से ही हम सभी का विकास संभव है। सर्राफा कमेटी के संगठनमंत्री रजनीश रस्तोगी सत्या ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्यौहार है सभी लोग सौहार्दपूर्ण रूप से त्योहार मनाए। महामंत्री आनंद रस्तोगी के द्वारा बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई। फागुन आते ही सभी पर होली का खुमार चढ़ने लगा है सभी होली के रंग में रंगने कों लगे है। सर्राफा व्यापारियों की बैठक में आज ऐसा ही कुछ देखने कों मिला नानपारा सर्राफा व्यापारियों के साथ साथ इमामगंज सर्राफा व्यापार कमेटी के सभी सर्राफा व्यापारी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मानने कि शुरुआत की। बैठक में मुख्य रूप से सर्राफा व्यापार कमेटी रजिस्टर्ड के संरक्षक गणेश प्रसाद सोनी अशोक सोनी व संजय सोनी, आनंद रस्तोगी, मनोज कुमार सोनी, तनुज गुप्ता, बडकन्नू रस्तोगी, गजानंद कुमार दीपक जायसवाल, अनिल यज्ञसैनी शिवम सोनी, लाल जी सोनी,सूरज सोनी, घनश्याम सोनी, विक्की सोनी कृपा शंकर सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन