( रईस खान )
मिहींपुरवा/बहराइच l ग्राम पंचायत कुड़वा में बन रही नवीन तहसील भवन के बाउंड्री वॉल से सटी हुई कुछ जमीन खाली पड़ी हुई थी जिस पर कुछ लोगों ने अपना कब्जा करना चाहा था जिस कारण उन्होंने टीन सेट रखकर तथा दीवारों को बनाकर कब्जा कर रहे थे इस दौरान समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ कि कुछ लोग दबंग किस्म व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं जिनको उप जिला अधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार ने गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया तथा नायब तहसीलदार अरसलान राशिद , राजस्व निरीक्षक के के श्रीवास्तव एवं कमलेश वर्मा को बुलडोजर सहित मौके पर भेज कर उसे मुक्त कराया गया। उपजिला अधिकारी की इस सख्त कार्रवाई से ग्रामीणों को तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जे करने के प्रति जो लालसा थी वह खत्म होती दिखाई दे रही हैं।