( कृष्णा पाण्डे )
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत बार्डर क्षेत्रो मे सांसद अक्षयबर लाल गौड़ ने बूथ अध्यक्षो से सम्पर्क कर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने हुंकार भरी है इसी चुनाव के मद्देनजर कारीकोट, रमपुरवा, चफ़रिया, बाजपुर बनकटी व जंगल गुलहरिया मे सांसद ने सरकार की योजना प्रधान मंत्री आवास, हर घर नल, सौभाग्य बिजली योजना, पेंशन के बारे चर्चा कर रकम बढ़ाने की बात कही , राममंदिर की चर्चा की कश्मीर की धारा 370 के बारे में बताया तथा अन्य विकाश शील योजनाओं के बारे में बताया। बूथ अध्यक्षो से नए मतदाताओं को भाजपा पार्टी को वोट करने के लिए प्रेरित करने को कहा और देश के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारणी सदस्य बहराइच जितेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष चफ़रिया राजेश गुप्ता, तरुण तिवारी तेजस विधानसभा संयोजक आई०टी० विभाग, चलहवा प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, चफ़रिया प्रधान अज़ीज़ अहमद, संतोष मौर्या, प्रमोद आर्या, मनोज गौड़, घूरे प्रसाद मौर्या, निखिल तिवारी, प्रफुल्ल जायसवाल, राहुल बाथम, संदीप पोरवाल, बंटी चौहान, विद्याप्रकश विश्वकर्मा, सरवन मौर्या, शैलेन्द्र गुप्ता, हर्षित गुप्ता व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से प्रखंड प्रचार - प्रसार प्रमुख कृष्णा पाण्डेय, प्रखंड संयोजक राम सिंह, अर्पित सिंह, सूरज सिंह, विनय विश्वकर्मा, लवकुश कुमार, सूरज विश्वकर्मा व सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।