( शकील अंसारी )
नानपारा/बहराइच l लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नगर के स्टेशन रोड पर नानपारा विधानसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया l इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे , लोकसभा संयोजक जितेंद्र त्रिपाठी, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, आनंद गौड़ ने सहभागिता की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष श्री बृजेश ने कहा कि हम सब लोकसभा चुनाव 2024 के मुहाने पर खड़े हैं। एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब भारी बहुमत के साथ पुनः भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाएंगे। विधायक श्री वर्मा ने कहां की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर चल पड़ा हैं से हम सब की जिम्मेदारी और बढ़ रही है और हम सबका कर्तव्य है कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करें जिस देश मजबूत होगा | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल गिरीश पटेल,भाजपा महामंत्री व लोकसभा संयोजक डॉक्टर जीतेन्द्र त्रिपाठी, सह संयोजक घनश्याम सिंह, विधानसभा प्रभारी वीर चंद्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,योगेश प्रताप सिंह वैजू सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, कृपाराम वर्मा,सुधीर यज्ञसैनी, रेखा पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष गण आशीष पाण्डेय, अजय मिश्रा,सालिग राम लोधी, राकेश पाण्डेय, अरविन्द चौधरी, अभय मद्धेशिया ओम प्रकाश शर्मा,नागेंद्र सिंह,आनंद रस्तोगी, सहित नानपारा विधानसभा के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता उपस्थित रहे |