( शकील अंसारी )नानपारा/बहराइच l 56 लोकसभा बहराइच के भाजपा प्रत्याशी डा आनन्द गोंड जन आशीर्वाद यात्रा निकाल नानपारा पहुंचे विभिन्न स्थानो पर हुआ स्वागत। डाo आनन्द गोंड की यात्रा शिवपुर से नानपारा पहुंची इमामगंज बाईपास पर दर्जनो गाड़ी के काफिले से साथ चल रहे प्रत्याशी का स्वागत भजापा नेता व कार्यकर्ताओं ने किया।
आपको बता दें कि भाजपा परिवारवाद के खिलाफ है फिर भी बहराइच के सांसद अक्ष्यवरलाल गौड़ की आयु अधिक होने के कारण उनके पुत्र डा0 आनन्द गौड़ को प्रत्याशी बनाया है।
शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा में नानपारा पहुंचे आनंद गौड़ का पटेल नगर इमामगंज निकट राकेश टॉकीज चौराहा, धनीराम गली, गांधी पार्क व कर्तिनया तिराहा पर स्वागत किया गया। यात्रा में विधायक रामनिवास वर्मा, राहुल पांडे, आशीष पांडे, घनश्याम सिंह, योगेंद्र प्रताप ,नागेंद्र सिंह, अशोक जायसवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, श्याम बिहारी अग्रवाल, कृपाराम वर्मा, विजय वर्मा ब्लाक प्रमुख, राजेंद्र मित्तल, हनुमंत शरण पाठक, दिलीप जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष पोरवाल, सुशील त्रिपाठी, राम गोपाल चौरसिया, आदि मौजूद रहे।