Qutub Ansari / Fri, May 3, 2024 / Post views : 93
नानपारा/बहराइच l भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक जिला अध्यक्ष राम स्वरूप अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा विशिष्ठ अतिथि हरि बहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रामनिवास वर्मा ने की उन्होंने अपने संबोधन में भामाशाह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा परिग्रह को जीवन का मूलमन्त्र मानकर संग्रहण की प्रवृत्ति से दूर रहने की चेतना जगाने में अग्रणी रहे। दानवीरता के लिए भामाशाह का नाम इतिहास में अमर है।
विशिष्ठ अतिथि हरि बहादुर सिंह एवं विनोद पटेल ने बैठक में वर्तमान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और मतदान के लिए समाज को अग्रणी भूमिका में रहने सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
बैठक को रामस्वरूप अग्रवाल ,अशोक यगसैनी,आनंद छापड़िया ,मनोज गुप्ता, प्रकाश वीर, गोपाल टेकरीवाल, नितेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल ,चमन चौरसिया, राजेश शाह ,दिनेश छाबड़िया ,विवेक टेकरीवाल, श्याम टेकरीवाल ,आनंद पोद्दार ,प्रदीप मनीरामका नानपारा व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहेल अहमद आदि ने भीसंबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड़ को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन