Qutub Ansari / Sat, Mar 16, 2024 / Post views : 124
जरवल/बहराइच। लखनऊ गोंडा मार्ग जरवल रोड के निकट बहराइच बाईपास ओवर ब्रिज के लखनऊ से गोंडा जाने वाले लाइन पर डंपर के टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने पहुंचकर डंपर को कब्जे में ले लिया l जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ गोंडा मार्ग बहराइच ओवर ब्रिज गोंडा को जाने वाले रोड पर 24 वर्षीय युवक अनूप कुमार दुबे पुत्र विजयभर दुबे निवासी बेलवाखरगूचांद पुर थाना कोतवाली देहात गोंडा, लखनऊ से अपने बाइक से घर जा रहा था l लखनऊ की ओर से डंपर गोंडा की तरफ जा रहा था l डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे गिर गया l जिससे मौके पर मौत हो गई l जरवल रोड पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है l थाना अध्यक्ष बृज प्रसाद मयफोर्स के साथ पहुंचकर डंपर को कब्जे में ले लिया l थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन