Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 128
फखरपुर/बहराइच l पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला द्वारा थाना फखरपुर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के मौके पर जाकर महिला हेल्पडेस्क पर प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा की तथा पूर्व में आए प्रार्थना पत्रों में हुई कार्यवाही को जानने के लिए कुछ नंबरों पर कॉल कर फीडबैक लिया व सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया साथ ही फरियादियों /आगंतुकों के साथ मित्र पुलिस की तरह व्यवहार और बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। माल मुकदमाती को क्रमवार तथा वर्षवार लगाने के लिए बताया गया एवं आकस्मिक रूप से पुराने मालों को खोज कर दिखलाने के लिए बताया गया और मेज़ साफ सुथरा पाया गया तथा एक फिक्स मेनू के तहत पौष्टिक खाना बनाने के लिए कहा गया। साथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना प्रभारी को आदेशित किया गया कि किया गया कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का अवलोकन करे। मालखाना हवालात का निरीक्षण कर हवालात में साफ सफाई रखना और सीसीटीवी से थाना प्रांगण में सी०सी०टी०वी० कैमरो की दशा व दिशा दुरस्त करने के साथ और कैमरा लगवाने हेतु आदेशित किया। मौके पर एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन