( अशोक सोनी )जरवल/बहराइच। ग्राम सभा पुरैनी-आदमपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। सूचना पर तत्काल फायर टेंडर्स कैसरगंज के जरिये आर0 टी0 से घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष व थाना स्थानीय पर मौजूद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचा जहाँ पर ग्रामीणों एंव फायर टेंडर्स की मदद से आग पर काबू पाया गया l आग लगने से चन्दन पुत्र हरिद्वार गोडिया की फूस की बनी झोपडी, झोपडी में रखा कपडा व रोजमर्रा की खाद्य सामाग्री, ऐकराज पुत्र धनराज निवासी पुरैनी आदमपुर की वंधी हुई भैस आग के चपेट में आने से झुलस गयी है l कपडा एंव खाद्य सामाग्री का नुकसान हुआ l इसी तरह शम्भू पुत्र धनराज निवासी पुरैनी आदमपुर का बेड आलमारी साइकिल खाद्य पदार्थ (अनाज) का नुकसान हुआ। उपरोक्त ग्रामीण बहरामपुर ग्राम सभा के निवास है परन्तु घाघरा नदी के कटान से पुरैनी बंधा आदमपुर के पास आकर झोपडी बनाकर रहते है।