Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 46
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l अपराजिता व रानी लक्ष्मी बाई नारी संघ भखरौली कनपुरवा ने मानव तस्करी विरोधी टीम के साथ मिलकर किशोरियों, महिलाओं वा बच्चों को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, यौन शौषण,वा विभिन्न टोल फ्री नंबर के मुद्दे पर जागरूक किया। संस्था प्रमुख किरण बैस ने किशोरियों को यौवन अवस्था को विस्तार से बताया तथा अभिवावकों को भी जागरूक किया कि वह अपने बच्चों को पूरा प्यार और समान दे ताकि वो बाहर ये चीज न ढूंढे और गलत रास्ते पर भी न भटके। अपराजिता की टीम ने एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर कैसरगंज बाजार का भ्रमण किया गया व सभी क्षेत्रों में जाकर 14 वर्ष से नीचे जहा बच्चे काम करते हैं l वहां चेतावनी दे गई।नारी संघ ने शिकायत की थी कि क्षेत्र के बच्चे दुकानों में काम करने चले जाते हैं तो पढ़ाई नहीं करते हैं । इसके बाद ही अपराजिता टीम हरकत में आई और एन्टी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट की टीम को आमंत्रित कर लोगों में जागरूकता फैलाई। पूरे अभियान में संस्था प्रमुख किरण बैस, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, पुलिस टीम, नारी संघ की महिलाएं, किशोरियां, आशा,व अपराजिता टीम के नमन, सोनी, जितेंद्र,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन