( संतोष मिश्रा )
नानपारा तहसील/बहराइच। नगर पंचायत रूपईडीहा के साकेत नगर स्थित इंडियन बैंक शाखा का भव्य शुभारंभ लखनऊ से पहुंचे क्षेत्र महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी, अंचल प्रमुख उपमहाप्रबंधक रविंद्र सिंह, उप अंचल प्रमुख निरंजन कुमार व एलडीएम सुभाष चंद्र मित्रा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल, इंडियन बैंक बहराइच मुख्य प्रबंधक अतीश श्रीवास्तव, रुपईडीहा शाखा प्रबंधक राजदीप सिंह, पवन सिंह, विजेंद्र सिंह सहित इंडियन बैंक के दर्जनों ग्राहक उपस्थित रहे। पूर्व में बाबागंज स्थित इंडियन बैंक की विस्तार पटल शाखा के रूप में रुपईडीहा में संचालित हो रही थी। इंडियन बैंक की इस शाखा को कुछ दिनों पूर्व ही अपग्रेड किया गया था। इसके बाद ऐसी संभावनाएं लगने लगी थी कि जल्द ही इस शाखा को फुल फ्लैश ब्रांच के रूप में स्थापित कर दिया जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि हमारा उद्देश्य इंडियन बैंक से जुड़े हुए उपभोक्ताओं को अच्छी से अच्छी सर्विस प्रोवाइड करना, होम लोन सीसीएल तथा वाहन लोन को बढ़ावा देना है। इसी के साथ उन्होंने रुपईडीहा स्थित ब्रांच के सामने ही एटीएम मशीन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल पूर्व प्रधान मोहम्मद जुबेर फारूकी, शेर सिंह कसौधन, रतन अग्रवाल, सभासद साकेत नगर शाहिद हाशमी, रजा इमाम रिजवी, राजीव अग्रवाल, राजकुमार वैश्य, महबूब अहमद, डॉ याक़ूब अंसारी, संजय अग्रवाल, शैलेश जयसवाल, अनूप अग्रवाल अन्नू, पूर्व प्रधान हाजी अब्दुल कलीम सहित दर्जनों ग्राहक और अन्य लोग उपस्थित रहे।