( संतोष मिश्रा )नानपारा तहसील/बहराइच। बीते शनिवार को सीमावर्ती रूपईडीहा कस्बा स्थित सीमांत इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि इंदल कुमार एडीओ पंचायत बलहा के द्वारा नर्सरी से पांच क्लास तक के बच्चों को उपहार प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र पांडेय के द्वारा कक्षा 06 से कक्षा 09 व 11 के बच्चों को उनके मेहनत पूर्ण पठन-पाठन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य विकास पांडेय द्वारा टीचर ऑफ द ईयर तथा सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले शिक्षकों एवं कक्षाओं में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक सुभाष पांडेय ने सभी छात्र, छात्राओ को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके प्रमुख रूप से प्रियंका पांडेय, पीके श्रीवास्तव, सुधाकर पाठक, सतीश श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।