( फैजान )
कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज के रुकनापुर में स्थित ऐ०डी०पब्लिक स्कूल (अमीरुद्दीन पब्लिक स्कूल ) में भव्य रूप से वार्षिक उत्स्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह विशेन व विशिष्ट अथिति डॉ अरविन्द सिंह जी०बी० हॉस्पिटल , डा इस्तियाक अहमद बाल रोग विशेषज्ञ, अभिषेक यादव विधायक प्रतिनिधि कैसरगंज तथा अति विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष फखरपुर करुणाकर पाण्डेय, डॉ जियालहक अंसारी,अमानत अली, मौलाना खालिद डॉ राजेश कुमार चिकत्साप्रभारी कुंडासर रहें। मुख्य अतिथि संदीप सिंह विशेन ने कहा की शिक्षित व्यक्ति ही समाज में बदलाव ला सकता है जो की देश के विकाश में एक अध्यापक की अहम भूमिका होती है। मौलाना खालिद ने कहा की स्कूल द्वारा जो आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ है वह सराहनीय है कार्यक्रमों से बच्चों के मस्तीष्क का विकाश होता है साथ साथ में उनके अंदर की झिझक डर भी दूर होता है।स्कूल प्रबंधक इरफ़ान अहमद व प्रधानाध्यापक फैजान अहमद ने सभी अतिथियों का माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाध्यापक फैजान अहमद ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्ति किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नाटक, कव्वाली देशभक्ति, मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, पिरामिड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवनाथ शिखर व सादिक अंसारी ने किया। डॉ जियालहक अंसारी व अमानत अली ने शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मास्टर वदुदुर्रहमान, मेराज अहमद, मो जावेद, हाफिज इस्लामुद्दीन, मुस्कान मौर्या, फरहीम फातिमा, सानिया अंसारी को पुष्पगुच्छ व डायरी भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर डॉ खतीब हुसैन प्रधान चकसौगहना ल,मास्टर रफीक सिद्दीकी, मास्टर अकबाल, मास्टर खलील,वेद प्रकाश पाठक, असर्फीलाल पाठक, अबुशहमा सिद्दीकी, हाफ़िज़ शहीदुद्दीन, प्रधान फुजैल अहमद, नफीस अहमद, अब्दुननूर, मो फैशल, मो रुम्मान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।