( शुभम मिश्रा )बहराइच l विकास खंड फखरपुर के प्राथमिक विद्यालय ढोंगाही में बार्षिक उत्सव और बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर अनुराग मिश्र ने की । कार्यक्रम में विभोर शुक्ला मोनी गुंजन अरबिया शिवंशी आदि बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुति दी गई है बाल मेला में चक्का घुमाओ इनाम पाओ, जीनियस कौन, रिंग फेकना, और बिभिन्न डिश के स्टॉल बच्चों द्वारा लगाया गया खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्र ने कहा परिषदीय विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन बेसिक शिक्षा के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मील के पत्थर साबित होंगे कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश मिश्र संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुखद राज सिंह मंत्री तनवीर आलम एआरपी राम प्रह्लाद वर्मा राजकिशोर सिंह, प्रधानाध्यापक दीप सिखा श्रीवास्तव, स्यामेंद्र वर्मा प्रीतासी सिंह, ऊषा तिवारी सहित सैकड़ों अभिभावक ,बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे ।