Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 99
बहराइच l परिषदीय विद्यालयों के सभी छात्र छात्राओं की सत्र 2023 - 2024 की वार्षिक परीक्षा बुधवार से विभागीय निर्देश के क्रम में आरम्भ हुई। संविलियन विद्यालय कोदही के शिक्षक रवींद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सवा नौ बजे प्रारंभ होकर पौने बारह बजे समाप्त हुई और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न सवा बारह बजे से आरंभ होकर पौने तीन बजे समाप्त हुई। शिक्षक जमील अहमद और राजेश तिवारी ने बताया कि कक्षा 4 से 8 के बच्चों का प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कला/संगीत का प्रश्न पत्र था। कक्षा दो के बच्चों का हिंदी तो कक्षा 3 के बच्चों का सामाजिक विषय का प्रश्न पत्र था। कक्षा 5 की छात्रा अंजली,रूबीना,प्रिया अंशिका और छात्र प्रिंस, शिवम, सुंदरम आदि ने बताया कि गणित का प्रश्न पत्र आसान था। कक्षा 8 के बच्चें गणित के प्रश्नों में थोड़ा उलझे नजर आए। परीक्षा के दौरान सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन