Qutub Ansari / Sun, Apr 7, 2024 / Post views : 93
जरवल/बहराइच। बात मर्यादा की हो तो वो भी तार-तार हो चुकी है।सब कुछ अपनी मनमानी जनता को अब रास भी नही आ रहा। जिससे जरवल के हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष की कुर्सी अब हिलती नजर आ रही है। सूत्र बता रहे है कि एक इस सम्बंध मे जल्द ही एक बैठक भी होने वाली है जिसमे समिति अध्यक्ष के चुनाव पर संरक्षक मण्डल ने रूपरेखा भी तय कर लिया है। बताते चले अगर मर्यादा की यहां बात की जाए तो भगवान राम ने 14 वर्ष बनवास के बाद अपना बनवासी चोला छोड़ दिया था। लेकिन वर्ष 2010 से समिति के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे सचिन गर्ग उर्फ बंटू अग्रवाल 14 वर्ष बीतने के बाद भी समिति के अध्यक्ष की कुर्सी पर कुंडरी मार कर बैठे है जो अब लोगो को नागवार गुजर रहा है। सूत्रो का कहना है।बहुत जल्द समिति की कार्यकारिणी भंग कर नए सिरे से समिति का काया कल्प भी होगा और अध्यक्ष की दागदार हो रही कुर्सी पर कौन बैठेगा फिलहाल भविष्य के गर्भ मे जरूर है। इस सम्बंध मे दैनिक भास्कर ने तमाम जिम्मेदार लोगो से राय सुमारी की तो लोगो ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि विगत 14 वर्ष से यहां हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव नही हुआ है। समिति के जिम्मेदार लोग केवल अपनी मनमानी कर मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ चुके है जिस कारण जरवल का ऐतिहासिक दशहरा मेला हो होली महोत्सव हो या फिर कोई भी धार्मिक या सामाजिक अनुष्ठान हो केवल लकीर ही पीटी जा रही है। आपसी गुटबंदी ऊपर से जो आने वाले समय के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन