Qutub Ansari / Fri, Mar 22, 2024 / Post views : 97
विशेश्वरगंज/बहराइच l थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज के पुलिस चौकी धनुही अंतर्गत ग्राम पंचायत अमकोलवा के मजरा बनियाभारी के पास नहर पर बनी पुलिया पर बैठे सालिक राम पुत्र स्वामी दयाल निवासी जुग्गू बनियाभारी, अमकोलवा को मुखबिर खास की सूचना पर चौकी प्रभारी धनुही अयोध्या सिंह ने पुलिस टीम के साथ जाकर गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली, जिसके पास देसी तमंचा बारह बोर एक जिंदा और एक खोखा बरामत हुआ l जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया । गिरफ्तारी टीम उप निo अयोध्या सिंह, हेo काo वीरेंद्र पांडेय, काo सीताराम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन