( एम अरशद )रूपईडीहा/बहराइच । सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी के जवानों ने भारत नेपाल सरहदी सीमा क्षेत्र से एक नेपाली व्यक्ति को नेपाल निर्मित खुकरी सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है । रुपईडीहा बीओपी पर तैनात एसएसबी 42 वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट सौरभ रंजन ने बताया कि एसएसबी की निरीक्षक अनिता कुमारी, एएसआई सरजीत मिताई,आरक्षी सिंपल गुप्ता, मेघाली बासुमारती, निजारमेधी दास, ऋतु चौधरी के द्वारा पिलर संख्या 651/07 के पास से दीपेंद्र बहादुर शाही पुत्र पदम बहादुर उम्र 40 वर्ष निवासी कालिका वार्ड नंबर 8 पोस्ट हाउडी जिला कालिकोट राष्ट्र नेपाल को 27 बंडल नेपाल निर्मित खुकरी सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया गया है । उपरोक्त व्यक्ति के साथ पकड़े गए सामान को आवश्यक कार्रवाई के लिए रूपईडीहा सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है।