( अशोक सोनी )
जरवल/बहराइच। शान्तिकुन्ज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रवक्ता का माता भगवती कुंज गायत्री परिवार आश्रम झिंगुरी पुल परसेण्डी, बहराइच जाते समय ओवर ब्रिज जरवलरोड एवं श्रीराम पुर कार्यालय जरवल में भव्य स्वागत किया गया। माता भगवती कुन्ज झिंगुरी पुल पसेण्डी में आयोजित राष्ट्र जागरण 51 कुण्डीय विशाल गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता मानस मर्मज्ञ श्याम बिहारी दूबे प्रतिनिधि शांति कुंज हरिद्वार के दिव्य आगमन पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जरवलरोड उपरगामी पुल के दक्षिणी मुहाने पर वरिष्ठ प्रतिनिधि राम कुमार वाजपेयी, वाराणसी जोन प्रभारी मानसिंह वर्मा जी के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा कर अगवानी कर श्री राम पुर कार्यालय जरवल के ले जाया गया l गायत्री मंदिर श्री राम पुर आश्रम में सजल श्रद्धा के दर्शन के उपरांत परिचयात्मक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शान्ति कुन्ज के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री दूबे ने बताया कि भारतीय संस्कृति की जननी गायत्री को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से माता भगवती कुन्ज में 51 कुण्डीय यज्ञ एवं विशाल प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने ने उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर मानव जीवन को धन्य बनाने एवं परम पूज्य गुररूदेव के विचार क्रांति अभियान से जुड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट जरवलरोड के प्रबंधक ओम प्रकाश अवस्थी ट्रस्टी ओम प्रकाश गुप्ता, शिव प्रसाद सिंह, दशरथ लाल राव, प्रशांत कुमार अग्निहोत्री संजय श्रीवास्तव, अवधेश कुमार वर्मा लालजी यज्ञसेनी, आशा यज्ञसेनी,ममता सिंह, परिव्रजिका बहन सावित्री तिवारी, साधना सिंह अर्चना सिंह सहित दर्जनों गायत्री परिजन उपस्थित रहे।