Qutub Ansari / Fri, Mar 15, 2024 / Post views : 124
फखरपुर/बहराइच l माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी मे 51 मुख्य यजमानों ने सपत्नीक विशिष्ट देवो का पूजन कर गायत्री महामंत्र के साथ आहुतियां डालकर लोक कल्याण की कामना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्याम बिहारी दुबे जी ने वैदिक मंत्रों की संगीतमय धुन के साथ यज्ञ के महत्व के बारे में बताते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में प्रमोद कुमार सिंह एडवोकेट, विपिन कुमार वर्मा, कौशलेंद्र चौधरी, राघव सिंह प्रधान, रामेंद्र चौधरी, अनुराग सिंह, राजमणि त्रिपाठी, प्रहलाद चौधरी, राम गोपाल वर्मा, आदर्श सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने सपत्नीक यज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन