Qutub Ansari / Thu, May 2, 2024 / Post views : 96
रूपईडीहा/बहराइच । सशस्त्र सीमा बल 42 वाहिनी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 42.70 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी रूपईडीहा बीओपी पर तैनात असिस्टेंट कमांडेंट सौरभ रंजन ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर तैनात एसएसबी 42 वीं वाहिनी के एसआई बिपलब कुमार घोष, मुख्य आरक्षी मोहित कुमार, चंद्र प्रताप सिंह,एस जी मुर्तुजा, आरक्षी शैलेंद्र यादव, कर्माता गौतम, महेंद्र कुमार व स्थानीय पुलिस के उपनिरीक्षक राम गोविंद वर्मा, कांस्टेबल भरत यादव के द्वारा बुधवार को चौरी कुटीया जाने वाले रास्ते बाबागंज के पास से अनीश अहमद पुत्र जमील अहमद उम्र 30 वर्ष निवासी इमामगंज थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को कुल 42.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उपरोक्त व्यक्ति को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन