Qutub Ansari / Fri, Mar 29, 2024 / Post views : 105
( कुतुब अंसारी )
बहराइच l थाना हरदी इलाके के गंधीला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइको को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार 8 साल के मासूम समेत तीन लोग की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बहराइच की मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है और मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामगांव के बजरिया गांव के यह निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन