( फैजान )फखरपुर/बहराइच l फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडासर के गुलालपुरवा में 12 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्मा हत्या। कुंड़ासर निवासी मो उस्मान का पुत्र मो नुमान उम्र 12 वर्ष अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मो नुमान की माँ किसी काम से फखरपुर गयी हुई थी, घर में सिर्फ मृतक नुमान व उसकी 6 वर्षीय बहन घर में थी l बहन की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो मृतक मो नुमान फांसी के फंदे पर लटक रहा था l 6 वर्षीय बहन का कहना है की भाई कपड़ा बांधकर लटकत रहै, और फिर कपड़ा कस गवा भाई लटकगा। माँ को जानकारी मिलने पर उसके पैर से जमीन खिसक गयी l परिवार वालों का रो रो कर हो रहा है बुरा हाल l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फखरपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेंद्र कुमार गौड ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष फखरपुर करुणाकर पाण्डेय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है l रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।