उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

सरकारी संपत्ती बेचने के मामले में राजस्व अमले ने नापा सरकारी गोहा, जांची रजिस्ट्रीयां

भूू माफिया कृष्णमुरारी अग्रवाल बेच दी सरकारी संपत्ती

प्रदीप शर्मा। हरदा लीगल न्यूज
भूू माफिया कृष्ण मुरारी अग्रवाल द्वारा श्रीनगर काॅलोनी की आड़ में सरकारी संपत्ती लोगों को बेच दी हैं। इस मामले में शिकायत के बाद प्रशासनिक अमले द्वारा कार्यवाही शुरु कर दी गई हैं। जिसमें सोमवार को आरआई, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य राजस्व अमले द्वारा सरकारी सपंत्ती की नपती की गई साथ ही रजिस्ट्रीयों की जांच की गई। कृष्ण मुरारी अग्रवाल द्वारा लोगों को सरकारी संपत्ती बेचने के बाद लोगों में अब दहशत का माहौल हैं उन्हें अपने आशियाने टूटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता किरण शैलेंद्र राठौर ने कहा, कि कृष्णमुरारी अग्रवाल द्वारा सरकारी संपत्ती बेचकर दर्जनों लेागों को आपस में लड़ा दिया हैं।

प्रतिष्ठा की आड़ में घपला

कृष्ण मुरारी अग्रवाल

कृष्ण मुरारी अग्रवाल पिता रामचंदर अग्रवाल(चंदरसराफ की बाडी) वाले एक प्रतिष्ठित रहा है। इसी प्रतिष्ठा की आड़ में लोगों को प्रभावित कर सरकारी संपत्ती बेच दी गई। भूमि खसरा नंबर 10/3 पर 32 हजार वर्गफिट जमीन बेची, 6/1 का सरकारी गोहा भी बेच दिया। वर्तमान पर सरकारी गोहे पर डाॅ. चांदसी की बिल्डिंग तो करताना वाला सेठ का प्लाॅट भी हैं।

राजस्व रिकार्ड और मौके पर अलग स्थिति
राजस्व रिकार्ड और मौके पर अलग – अलग स्थिति बनीं हुई हैं। मास्टर प्लान 2031 और राजस्व रिकार्ड के नक्शे पर दिखाई देने वाले 30 कड़ी के गोहे को मौके से गायब हैं। टाउन एंड कंट्री से जारी हुए 2031 के मास्टर प्लान और राजस्व नक्शे में यह सरकारी गोहा दिखाई दे रहा हैं। सरकारी राजस्व रिकार्ड के खसरा नंबर 6/1 के अनुसार हरदा कलेक्टर तिराहे के पास छीपानेर रोड की ओर दाई तरह 30 कडी यानी लगभग (20 फीट) चैड़ा सरकारी गोहा हैं। लेकिन यह मौके दिखाई नहीं देता हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!